{"_id":"594eb5674f1c1b55178b4753","slug":"sandra-slapped-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने वृद्ध को पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने वृद्ध को पटक कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवर चराने गए एक वृद्ध को सांड़ ने पटक कर मार डाला। जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
गांव छापाबोझी निवासी 60 वर्षीय राजाराम शनिवार को जानवर चराने जंगल के किनारे गया था। वहां एक सांड़ को राजाराम ने भगाने का प्रयास किया तो उसने राजाराम को दौड़ा लिया और खेत में गिराकर पटक पटक कर मार डाला। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल सांड़ को भगाया और राजाराम के परिवार के लोगों को सूचना दी।
परिवार के लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दी और मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंचा तो लोगों ने बताया कि राजाराम की मौत हो चुकी है। इसके बाद एंबुलेंस वापस लौट आई। राजाराम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि सांड़ के हमले में किसी के मरने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। ब्यूरो