{"_id":"65a83e7b101bfc322f0b072b","slug":"samajwadi-pda-yatra-will-come-on-19th-discussion-will-be-held-in-bonfire-program-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11810-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 19 को आएगी समाजवादी पीडीए यात्रा, अलाव कार्यक्रम में होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 19 को आएगी समाजवादी पीडीए यात्रा, अलाव कार्यक्रम में होगी चर्चा
Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला अंटा स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की संविधान बचाओ-देश बचाओ समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का स्वागत करने की रणनीति तय की गई।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि 19 जनवरी को रथ यात्रा को लेकर समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती आएंगे। दोपहर तीन बजे सेहरामऊ दक्षिणी बॉर्डर पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव सूरतपुरवा में अलाव कार्यक्रम पर चर्चा होगी। इसके बाद पीडीए रथ यात्रा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव जलालपुर (कनेंग) पहुंचेगी, फिर हरदोई बाइपास मिश्रीपुर, सरायकाइया, केरुगंज, गर्रा फाटक, बंगला सिरोदी, हद्दफ होते हुए ईदगाह रोड स्थित मैरिज हॉल में पहुंचेगी। 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे यात्रा बरेली के लिए रवाना हो जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, रणंजय सिंह यादव, विजय सिंह, राजेश कश्यप, रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।