{"_id":"60f32d088ebc3e6d6950c443","slug":"samadhan-divas-shahjahanpur-news-bly453484693","type":"story","status":"publish","title_hn":"153 शिकायतें आईं, सिर्फ 35 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
153 शिकायतें आईं, सिर्फ 35 का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शनिवार को आयोजित किए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 153 शिकायतें आईं जिनमें 35 का निस्तारण कराया जा सका।
तिलहर। शासन के निर्देश पर शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 58 शिकायतों में से मात्र दो का मौके पर निस्तारण हो सका। काफी समय बाद आयोजित हुए समाधान दिवस में कम संख्या में फरियादी पहुंचे।
इस दौरान डीएम ने ग्राम पंचायतों में पंचायतघरों के लिए आवंटित जमीनों को कब्जा मुक्त कराकर तत्काल पंचायत भवनों के निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय से समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। गांव इस्माइलपुर नवादा की रामश्री ने डीएम से निवेदन किया कि पंजाब नेशनल बैंक कर्ज अदा करने के बाद भी उसे अदेय प्रमाण पत्र नहीं दे रही है। डीएम ने संबंधित को जांच के निर्देश देकर अदेय प्रमाण पत्र दिलाने के निर्देश दिए।
गांव नरसा नगला गांव की रेखा देवी ने बताया कि तीन वर्ष पहले उनके पति की मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे मारते-पीटते हैं और उसके पति के हिस्से की जमीन का अनाज भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन
सिंह कॉलोनी के संजीव सिंह, ललित ने बताया कि कैंब्रिज पब्लिक स्कूल एवं एचडीएफसी बैंक के आगे से हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर है। इससे हादसा हो सकता है। तिलहर की ऊषा पांडे ने डाकघर के एक एजेंट पर लाखों रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगाया। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चुनाव के बाद हुए पहले समाधान दिवस में अपेक्षाकृत कम फरियादी आए।
इस दौरान एसपी एस आनंद, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ परमानंद पांडे, ईओ सर्वेश कुशवाहा, सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा आदि मौजूद रहे।
पुवायां। समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज की गई। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सीओ प्रवीण कुमार, तहसीलदार चमन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कलान में एसडीएम रमेश बाबू की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इसमें 26 शिकायतें आईं। सभी का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा 17 शिकायतें आईं।
सदर तहसील के सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ प्रेरणा शर्मा ने जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने जमीन पर कब्जे के विवादों से जुड़े तीन प्रकरण मौके पर राजस्व विभाग की टीमेें भेजकर निस्तारित करा दिए।
एसडीएम सदर दशरथ कुमार ने बताया कि तहसील समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक 19 मामले राजस्व विभाग के हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस से संबंधित सात, विद्युत विभाग और नगर निगम के दो-दो तथा तीन अन्य विभागों के प्रकरण हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित तीन मामलों में सीडीओ के निर्देश पर तहसीलदार सदर पुष्पेंद्र कुमार ने मौके पर लेखपालों और कानूनगो की टीमें भेजकर तत्काल कार्रवाई की गई। एसडीएम के अनुसार शेष प्रकरण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजे जा रहे हैं।