फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   samad divas

संपूर्ण समाधान दिवस में 114 में महज तीन का मौके पर निस्तारण

Sun, 08 Aug 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
samad divas
पुवायां में कानूनगो को मेडिकल के लिए ले जाते कर्मचारी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। तहसील पुवायां में समाधान दिवस के दौरान एक कानूनगो शराब के नशे में अपनी शिकायत लेकर एडीएम के पास पहुंचे। नशे की हालत में देखकर एडीएम ने कानूनगो को पुलिस के हवाले कर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया। एसडीएम ने कानूनगो के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

पुवायां तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरजेश चौधरी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। जहां एसडीएम सतीश चंद्रा भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान पुवायां तहसील में तैनात एक कानूनगो शराब पीकर एडीएम के पास पहुंच गए, लेकिन नशा ज्यादा होने की वजह से कानूनगो अपनी बात नहीं कह पा रहे थे। कानूनगो को नशे में देख वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस पर एडीएम ने कानूनगो को मेडिकल परीक्षण कराने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम को दिया। इस पर एसडीएम ने अपनी गाड़ी से कानूनगो को पुवायां सीएचसी भिजवा दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने कानूनगो का मेडिकल करने के लिए पत्र लिखवाकर लाने को कहा। इसके बाद कानूनगो को तहसील कार्यालय ले जाया गया। जहां कुछ देर बैठाने के बाद कानूनगो को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कानूनगो नशे में था। इस कारण उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। कानूनगो के नशे में समाधान दिवस में आने की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
-
सदर में 11 तिलहर में तीन शिकायतों का निस्तारण
शाहजहांपुर/ तिलहर। सभी तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। तिलहर में संयुक्त विकास आयुक्त वीरेंद्र कुमार और सदर तहसील में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। सदर में 101 शिकायतें आईं, जिनमें 11 का निस्तारण हो सका। वहीं तिलहर में 114 शिकायतें आईं, जिनमें मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ।
समाधान दिवस में पहुंचे अधिवक्ताओं ने तहसील के राजस्व न्यायालय में विक्रय विलेख पंजीकृत के दौरान उप निबंधक कार्यालय में आरसी प्रपत्र शपथपत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद भी अलग से शपथ पत्र की मांगने को राजस्व प्रक्रिया का खुला उल्लंघन बताया। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता राहुल देव सागर के नेतृत्व में आएअधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। समाधान दिवस के दौरान मेड़बंदी, जमीन पर कब्जे, आवारा घूम रहे पशुओं से सुरक्षा सहित कई शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, एसडीएम सुरेंद्र सिंह यादव, सीओ परमानंद पांडे, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील में डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने शिकायतें सुनीं। यहां 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 11 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवसों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तपूर्ण निर्धारित समय में किया जाए। अगर किसी विभाग द्वारा फर्जी तरीके से शिकायत का निस्तारण किया जाता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, डीएफओ आदर्श कुमार, एसडीएम सदर दशरथ कुमार आदि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed