फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sajni is ready, now just waiting for the moon

Shahjahanpur News: सजनी तैयार, अब सिर्फ चांद का इंतजार

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sajni is ready, now just waiting for the moon
बहादुरगंज ​​​स्थित चूड़ी वाली गली में हाथों पर महेंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। करवा चौथ बुधवार को है। पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार में महिलाओं की खूब भीड़भाड़ रही। पूजन और सोलह शृंगार का सामान खरीदा। हाथों में मेहंदी भी लगवाकर पर्व की तैयारी की। ब्यूटी पार्लर भी फुल रहे।
विज्ञापन

बहादुरगंज में दुकान चलाने वाले अतुल सक्सेना उर्फ सोना ने बताया कि उनके पास करवाचौथ को लेकर लाल, महरून चूड़ियों के साथ ही मल्टीकलर में चूड़ी, शॉट और लांग चूड़ा, कांच के कड़े, भंगढ़ी कड़े की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने मिट्टी के करवे, चूड़ा और चावल खरीदा, जिसका प्रयोग करवाचौथ की रात चंद्रमा निकलने पर पूजा के लिए किया जाता है। विक्रेता उदय प्रताप ने बताया कि पूजा वाला चूड़ा 120 रुपये, चावल 200 रुपये, सफेद चूड़ा 80 रुपये प्रति किलो बिका। करवाचौथ का कलेंडर पांच से 15 रुपये और मिट्टी का करवा 20 रुपये में बिका।
विज्ञापन


कांजीपुरम साड़ियां बनीं पहली पसंद : लाल इमली चौराहा, बहादुगंज, सदर बाजार में दुकानों पर महिलाओं ने बॉलीवुड और टेलीविजन सीरियल के पैटर्न पर साड़ियां और लहंगे खरीदे। इनमें कांजीपुरम साड़ियाें ने अधिक लुभाया। रजवाड़ा पैटर्न और बनारसी साड़ियां, गर्लिश लहंगे, कुर्ती आदि की मांग भी रही। साड़ियां 500 और लहंगे 5000 रुपये से शुरू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चूड़ी वाली गली में मेहंदी लगवाने के लिए लगी लाइन : करवाचौथ के लिए महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। किसी को सिर्फ हथेली तो किसी को पूरे हाथ पर मेहंदी लगवानी थी। इसके लिए उन्होंने काफी देर तक इंतजार भी किया। सबसे ज्यादा भीड़ बहादुरगंज की चूड़ी वाली गली में रही जहां दुकानों के बाहर चबूतरों पर मेहंदी लगाने वाले युवक-युवतियां स्टूल डालकर बैठे थे। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं ने 100 से 200 रुपये तक दिए।


ब्यूटी पार्लर में थी एडवांस बुकिंग : इंदिरा नगर स्थित एक ब्यूटी पॉर्लर में दोपहर बाद से ही महिलाएं पहुंचने लगीं। यही हाल टाउनहाल, बहादुरगंज, सदर बाजार, चौक स्थित ब्यूटी पॉर्लर का रहा जहां महिलाओं को मेकअप के स्पेशल पैकेज के रेट पर छूट भी दी गई थी। गहमागहमी के कारण महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करवा रखी थी। मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग भी करवाई गई थी।



करवा चौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए पतियों ने भी उनके लिए उपहार खरीदे। इनमें साड़ी, लहंगा ही नहीं स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, ब्लूटूथ आदि गैजेट शामिल रहे। मोबाइल और गैजेट की खरीदारी पर कंपनियां ऑफर भी दे रही हैं।

बहादुरगंज स्थित चूड़ी वाली गली में हाथों पर महेंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद

बहादुरगंज स्थित चूड़ी वाली गली में हाथों पर महेंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed