फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sahjana's access road washed away in heavy rain; traffic disrupted.

Shahjahanpur News: तेज बारिश में कट गया सहजना का संपर्क मार्ग, आवागमन बाधित

Tue, 08 Sep 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sahjana's access road washed away in heavy rain; traffic disrupted.
जैतीपुर के ब्लाक पहुंचे बझेड़ा भगवानपुर गांव के लोग। स्रोत: स्वयं
सिंधौली। तेज बारिश के दौरान रविवार की रात सहजना गांव के संपर्क मार्ग पर सड़क का बड़ा हिस्सा कट कर बह गया। लोक निर्माण विभाग से निर्मित सड़क कट जाने से गांव के लोगों का आवागमन बाधित होने के साथ ब्लॉक मुख्यालय से उनका सीधा संपर्क भी टूट गया है।
विज्ञापन

गांव वालों के अनुसार तेज बारिश के दौरान सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। पानी के बहाव से सड़क के किनारे कटान होने लगा और देखते ही देखते सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क कटने से ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मार्ग की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो लगातार बारिश होने की स्थिति में सड़क का बाकी हिस्सा भी कट जाएगा। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि सहजना का संपर्क मार्ग कटने की सूचना मिली है और इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीण पहुंचे ब्लाॅक मुख्यालय
जैतीपुर। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बझेड़ा भगवानपुर गांव का तालाब लबालब होने के बाद उसका पानी गांव की गलियों में भरने लगा। जलभराव से आवागमन में दिक्कत होते देख तमाम गांव वाले अधिकारियों को समस्या बताने सोमवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। वहां बीडीओ के नहीं मिलने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष कुमार को समस्या बताई। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामनिवास, ओमपाल, राकेश, शिवम, प्रदीप, प्रेमपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed