फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sagir's video goes viral, allegation of framing a leader

Shahjahanpur News: सगीर का वीडियो वायरल, एक नेता पर फंसाने का आरोप

Wed, 11 Oct 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sagir's video goes viral, allegation of framing a leader
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के घेर बाजार के रहने वाले आलोक गुप्ता की हत्या में बदमाशों को संरक्षण देने के आरोपी सगीर खां का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक स्थानीय नेता पर साजिश कर फंसाने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन

19 सितंबर की तड़के आलोक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार के तीन लोगों को घायल भी किया था। पुलिस ने मोहल्लों वालों द्वारा पकड़े गए आरोपी शाहबाज का एनकाउंटर कर दिया था। जबकि दूसरे आरोपी शहरोज को जेल भेजा गया था। मृतक के पिता सुधीर गुप्ता की ओर से दर्ज कराए गए केस में सगीर खां पर आरोपी शाहबाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में मंगलवार को नया मोड़ तब आया, जब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सगीर ने एक स्थानीय नेता पर साजिश रचने का आरोप लगाया। वीडियो में सगीर सफाई दे रहा है कि हत्याकांड के आरोपियों से कभी उनका कोई संपर्क नहीं रहा। उन्हें कभी थाने से छुड़वाया नहीं है। उनके सुपुर्दगी पर हस्ताक्षर भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed