{"_id":"6872bf792d0f6225ed09640a","slug":"sadhvi-prachi-submitted-a-memorandum-over-non-arrest-of-the-accused-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147967-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचीं साध्वी प्राची। संवाद
शाहजहांपुर। गनर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर साध्वी प्राची ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि मुख्यमंत्री का कहना है कि अपराधी को अपराधी की भाषा में समझाया जाए।
शनिवार सुबह साध्वी प्राची, झंकार सिंह के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। साध्वी प्राची ने बताया कि उनके गनर रहे झंकार सिंह और भाइयों पर 19 जून को गांव के कुछ लोगों ने हमला किया था। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी, लेकिन खुदागंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
आरोप लगाया कि 21 जून को सुबह झंकार सिंह पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। रायफल से फायर किया। आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग गए। बरेली में गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तीन आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। 22 दिन बीत चुके हैं। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके असलहे के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। एसपी से मिलकर भी बात की।
--
यूपी-उत्तराखंड में पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों के लिए नहीं जगह
साध्वी प्राची ने कहा कि सावन बहुत पवित्र महीना होता है। इस दौरान मांस की दुकानें बंद होनीं चाहिए। कुछ लोग नाम बदलकर, पहचान छुपाकर शुद्ध शाकाहारी भोजनालय की आड़ में कुछ और परोस रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए। अपनी असली पहचान छिपाकर व्यापार करने वालों को अब यूपी-उत्तराखंड में जगह नहीं मिलेगी।