फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rules to bring vaccine in public only after trial, BJP is in a panic: Dr. Ramkaran

ट्रायल के बाद ही वैक्सीन पब्लिक के बीच लाने का नियम, भाजपा कर रही हड़बड़ी : डॉ. रामकरण

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rules to bring vaccine in public only after trial, BJP is in a panic: Dr. Ramkaran
शाहजहांपुर। कोरोना वैक्सीन ट्रायल के बाद लोगों को लगाने का नियम है। लेकिन भाजपा सरकार बिना ट्रायल के हड़बड़ी में टीकाकरण शुरू कर रही है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को लेकर कहा कि मीडिया ने पूरी बात ही नहीं दिखाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा नफरत फैलाई जा रही, इसलिए वैक्सीन को वह नहीं लगाएंगे। बताया कि सरकार की ओर से दो वैक्सीन को मान्यता दी गई है। आरोप लगाया कि एक वैक्सीन के तीसरे ट्रायल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जबकि नियमानुसार वैक्सीन के ट्रायल के बाद ही उसको पब्लिक के बीच ले जाया जाए। लेकिन मोदी सरकार बिना ट्रायल के लांच करने की हड़बड़ी में है। कहा कि दूसरी वैक्सीन ऑक्सफोर्ड की ओर से तैयार की जा रही है। उसके लिए कोई मनाही नहीं है। विधानसभा चुनाव में उवैसी के प्रदेश में चुनाव लड़ने के सवाल पर डॉ. रामकरण ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान के अनुसार सभी को चुनाव लड़ने का हक है। यह जनता तय करेगी किसको चुनकर सरकार में लाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को लाती है, जिससे दूसरी पार्टियों के वोट कटें और उसको फायदा हो सके। उवैसी को भी प्रदेश में आकर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ही ला रही है। उन्होंने कहा कि 45 दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसमें 65 लोगों की जान भी जा चुकी है। मामले में जिस तरह से भाजपा सरकार मनमानी कर रही है, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, महासचिव रणंजय सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, सपा नेता राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
शाहजहांपुर। लखीमपुर से चलकर शाहजहांपुर आने पर सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल का जगह-जगह स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, सपा महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, सपा नेता राजेश वर्मा, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, विजय सिंह, संजीव वर्मा व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष इम्तियाज मंसूरी, यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता, विपिन गुप्ता, अनुज यादव, प्रसून कुमार आदि ने 51 किलो की फूलमाला व पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी गोशाला और अखिलेश प्रयोगशाला की करते हैं बात
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकारों ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। केंद्र सरकार पूरे देश के किसानों के लिए काला कानून लाकर किसानों को बहुत बड़ा धोखा देने का काम किया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को महंगा करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गोशाला की बात करते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयोगशाला की बात करते हैं। सपा ने संविधान को बचाने का काम किया है। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए ताकत झोंकने की अपील की है। इस मौके पर सैयद रिजवान अहमद, विपिन यादव. मनोज यादव, ओम गुप्ता, प्रसून कुमार, अतिउल्लाह सिद्दीकी, आसिफ, अंकित कश्यप, सौमित्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed