फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ruckus among family members after keeping body of private lineman

Shahjahanpur News: निजी लाइनमैन का शव रखकर परिजनों का हंगामा

Sat, 08 Jun 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members after keeping body of private lineman
पुवायां बिजली उपखण्ड कार्यालय पर हंगामा करने वालों को समझाते इंस्पेक्टर और एसडीओ। संवाद
पुवायां। करंट से निजी लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों ने उप खंड कार्यालय के परिसर में शव रखकर मुआवजे की मांग के लिए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय का मुख्य गेट तक बंद कर दिया। काफी देर बाद एसडीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव जेवां में हाईटेंशन लाइन का जंपर उड़ गया था। जेवां बिजली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में काम कर रहे गांव मीरपुर निवासी सतीश कुमार ने गांव के ही प्राइवेट लाइनमैन विमलेश राज को बुलाकर जंपर जोड़ने के लिए कहा। शटडाउन लेने के बाद विमलेश खंभे पर चढ़ गया और जंपर जोड़ने लगा। आरोप है कि इस दौरान सतीश ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। करंट लग जाने से विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने रात में ही विमलेश के पिता संजय कुमार की ओर से लाइनमैन सतीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के साथ गांव के तमाम लोग शव लेकर बंडा रोड स्थित बिजली निगम के उपखंड कार्यालय पहुंचे। परिसर में शव को रखकर मेन गेट बंद करके हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। काफी देर हंगामे के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय और एसडीओ जगदीश सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया। एसडीओ ने बताया कि परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। एक टीम आकर मामले की जांच करेगी और इसके बाद मुआवजा मिल सकेगा। उन्होंने भेजी गई रिपोर्ट की एक प्रति परिजनों को दी तो परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त

- जेवां बिजली उपकेंद्र पर काम कर रहे संविदा लाइनमैन सतीश कुमार पर आरोप लगने के बाद निगम की ओर से सेवा समाप्त कर दी गई है। एसडीओ जगदीश सिंह ने बताया कि उसे नौकरी से हटा दिया गया है और दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। मुआवजे के लिए विभाग की ओर से रात में ही पत्राचार किया जा चुका है।

---------

तहरीर के आधार पर मृतक के पिता की ओर से संविदा लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

पंकज पंत सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed