{"_id":"69b46d49ae87c2e5000f74c1","slug":"rte-funds-stalled-due-to-errors-by-195-parents-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167917-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : 195 अभिभावकाें की गलती से अटकी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : 195 अभिभावकाें की गलती से अटकी धनराशि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरटीई के तहत गत वर्ष में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में पांच हजार रुपये की धनराशि भेजने के लिए सत्यापन कराया गया। इसमें बीईओ कार्यालय को दिए गए 195 खाते पठनीय नहीं हैं। खाता नंबर समझ नहीं आने के चलते धनराशि को ट्रांसफर नहीं किया, साथ ही अभिभावकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष 2025-26 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बैग, ड्रेस और पुस्तकों आदि के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि भेजी गई थी। इसका बजट विभाग को प्राप्त होने के बाद बच्चों का सत्यापन कराया गया। बीईओ के जरिये कराए गए सत्यापन की रिपोर्ट में कलान, पुवायां, नगर, भावलखेड़ा और जैतीपुर ब्लॉक के 195 अभिभावकों के खाते ऐसे मिले हैं, जो पठनीय नहीं हैं।
बैंक पासबुक का विवरण ठीक नहीं होने के कारण धनराशि खातों में नहीं भेजी गई है। सभी को बीएसए कार्यालय में एक सप्ताह में सही विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
--
बीईओ ने किया स्कूलाें का निरीक्षण
परौर। बीईओ अजय कुमार ने संविलियन विद्यालय परौर, प्राथमिक विद्यालय नारायण नगर, प्राथमिक विद्यालय गोलागंज, प्राथमिक विद्यालय तालिकापुर, प्राथमिक विद्यालय कुंडरीया, प्राथमिक विद्यालय बम्होरा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने 18 पैरामीटर के कराए गए कार्यों की जानकारी ली। बच्चों की सत्र परीक्षा की कॉपियों का निरीक्षण किया। एमडीएम रजिस्टर को देखा। संवाद