फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rs 187 crore spent on revamp plan...yet there are many faults

Shahjahanpur News: रीवैंप योजना पर 187 करोड़ रुपये खर्च...फिर भी फॉल्ट की भरमार

Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rs 187 crore spent on revamp plan...yet there are many faults
शाहजहांपुर। जिले की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 187 करोड़ रुपये की रीवैंप योजना के कार्य अंतिम कगार पर पहुंच गए हैं। इतनी भारी भरकम राशि खर्च करने के बाद भी हल्की हवा और बूंदाबांदी से बिजली की लाइनों में फॉल्टों की भरमार होने से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। अधिकारी भी उपभोक्ताओं की बात सुनने को कॉल तक रिसीव नहीं करते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में रीवैंप योजना के तहत बंच लाइन, तार बदलने और खंभों को लगाने का कार्य शुरू कराया था। वर्तमान समय में 80 प्रतिशत से ज्यादा काम होने का अनुमान है। कार्य अंतिम कगार पर पहुंचने के बावजूद लोगाें को लाइन फॉल्टों से निजात नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी और हल्की हवा चलने पर फॉल्टों की भरमार होने से उपभोक्ता परेशान हो गए।
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ट्रिप हाेने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पहले सुबह में भी फॉल्ट आने पर तीन घंटे तक गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति चलाई गई। तेज हवा से निगोही रोड, हथौड़ा, गोविंदगंज की लाइन ट्रिप हुई। करीब आधे घंटे के बाद लोगों को बिजली मिल सकी। गोविंदगंज उपकेंद्र पर लाइन ट्रिप होने से उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आज होगा मरम्मत का कार्य
सिटी पार्क उपकेंद्र पर फीडर, पैनल के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य होना है। इसके चलते सुबह दस से एक बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जेई अंकित तिवारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed