{"_id":"62ab879bb274e42b304abf6c","slug":"royal-tigers-beat-mighty-lions-to-win-rpl-shahjahanpur-news-bly4885038153","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइटी लायंस को हराकर रॉयल टाइगर्स ने जीता आरपीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइटी लायंस को हराकर रॉयल टाइगर्स ने जीता आरपीएल
विज्ञापन
रोजा पॉवर में टूर्नामेंट की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा पॉवर टाउनशिप में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के तर्ज पर आरपीएल (रोजा प्रीमियर लीग) का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रॉयल टाइगर्स और माइटी लायंस के बीच खेला गया। इसमें रॉयल टाइगर्स ने 33 रन से जीत दर्ज की।
रॉयल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर कुल 97 रन बनाए। इसके जवाब में माइटी लायंस निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना पाई। रॉयल टाइगर्स को विजेता ट्रॉफी सौंपी गई। रॉयल टाइगर्स से कौशल उदयपूरे को मैन ऑफ द मैच और माइटी लायंस से योगेश्वर कुमार वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मास्टर ब्लास्टर कौशल उदयपूरे तथा ऑरेंज कैप एवं सेफेस्ट हैंड योगेश्वर कुमार शर्मा रहे। माइटी लायंस के सौरभ सुमन को पर्पल कैप प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के समापन पर रोजा पॉवर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के स्टेशन डायरेक्टर ह्रदय तोमर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना को सराहा। गवर्निंग काउंसिल और बाकी सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। बताया कि आने वाले समय में कंपनी की ओर से ऐसे और टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।