फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa sugar mill worker dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में रोजा चीनी मिल कर्मचारी की मौत

Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rosa sugar mill worker dies in suspicious circumstances
रोते बिलखते मृतक भन्नू लाल के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
्ररौसर कोठी (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रौसर गांव की रोजा चीनी मिल की फैक्टरी कॉलोनी निवासी भन्नू लाल (58) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके हाथ में लोहे का तार चिपका हुआ था। अंगुलियां भी जली हुईं थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूलत: जिला हरदोई के थाना बेहटा गोकुल निवासी भन्नू लाल रोजा चीनी मिल में 40 वर्षों से मजदूरी कर रहे थे। फैक्टरी कॉलोनी में बने कमरे में रहते थे। सोमवार रात उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह जब चीनी मिल में वह काम पर नहीं पहुंचे तो एक कर्मचारी उन्हें देखने के लिए कमरे पर पहुंच गया। उसे भन्नू का शव जमीन पर पड़ा मिला। लोहे का तार उनके हाथ में चिपका था।
विज्ञापन

इसके बाद भन्नू की रौसर कोठी में ब्याही बेटी सीमा को सूचना दी गई। दामाद नवदीप मौके पर पहुंचा। मृतक की बेटी सीमा ने आरोप लगाया कि वह पांच वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ कमरे में रहती थी। तब बरसात में पूरे कमरे में करंट आता था। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रवि कुमार ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की बात नकार रहा मिल प्रबंधन
रोजा चीनी मिल के प्रबंधक मुनेश पाल ने कमरे में करंट की बात को नकार दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन के प्रति हम सहानुभूति रखते हैं। करंट लगने वाली बात गलत हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भन्नू लाल दिल का दौरा पड़ने के बाद कपड़े सूखने के तार को पकड़ कर गिर गए। परिजन की मदद का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

छह दिन पहले हुई थी बेटी की गोद भराई
बेहटा गोकुल निवासी भन्नू लाल का भरा-पूरा परिवार है। पत्नी ज्वाला देवी, तीन बेटे व चार बेटियां हैं। दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी 18 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी हरदोई के फरीदाबाद में तय हुई थी। उसकी गोद भराई का कार्यक्रम 25 मई को हुआ था। हालांकि, अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed