फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads of Kanshiram Colony submerged due to pipeline burst

पाइपलाइन फटने से कांशीराम कॉलोनी की सड़कें जलमग्न

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Roads of Kanshiram Colony submerged due to pipeline burst
काशीराम कॉलोनी में पाइप लाइन में फाल्ट आने के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक संख्या 49 के पास पानी सप्लाई की लाइन अचानक फट गई। पानी तेज धार के साथ सड़कों पर बहने लगा। देखते ही देखते ब्लॉक संख्या 91, 92, 93, 94 आदि की सड़कें जलमग्न हो गईं। हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।
विज्ञापन

जय दुर्गा वाहिनी सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीता गुप्ता व भाजपा नेता श्याम मनोहर गुप्ता ने जल निगम के अफसरों को फोन कर नाराजगी जताई। करीब आधे घंटे के बाद आई जल निगम की टीम ने वाटर सप्लाई बंद की। इसके बाद फाल्ट को ठीक किया गया।
विज्ञापन

फाल्ट के पास में ही नया विद्युत पोल लगाया गया है। इसे लगाते समय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जल निगम के जेई उमेश कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से हाल ही में कांशीराम कॉलोनी में नए विद्युत पोल लगाए गए हैं। इन्हें वाटर पाइप लाइन के पास अव्यस्थित तरीके से लगाया है। इसीलिए आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed