फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads in poor condition in rain...lives in danger from potholes

Shahjahanpur News: बरसात में जगह-जगह बदहाल सड़क...गड्ढों से खतरे में जान

Wed, 02 Jul 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roads in poor condition in rain...lives in danger from potholes
मंगलवार दोपहर केरूगंज तिराहा पर धंसी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। केरूगंज के मुख्य चौराहे पर खोदाई कर सड़क क्षतिग्रस्त करने के मामले में संचार कंपनी के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन मार्ग की बदहाली अब भी दूर नहीं हुई है। खिरनीबाग से केरूगंज जाने वाले मार्ग की सबसे खराब स्थिति है। जगह-जगह पाइप लाइन ठीक करने के नाम पर खोदाई के बाद सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई है। कहीं मैनहोल धंसा हुआ है तो कहीं पर सड़क उधड़ी पड़ी है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एक निजी संचार कंपनी की ओर से केरूगंज चौराहे के पास तीन स्थानों पर सड़क को खोदकर कार्य कराया जाना पाया था। कंपनी बिना अनुमति के खोदाई करा रही थी। डीएम ने पीडब्ल्यूडी अभियंता पर कार्रवाई करने के साथ ही कंपनी के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

साथ ही यह भी निर्देश दिए थे कि भविष्य में नगर निगम क्षेत्र में कोई भी खोदाई संबंधित विभाग की एनओसी पर बिना नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति के नहीं होगी। वहीं, शाम को ही डीएम के निर्देश पर गड्ढा भरवाया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह फिर से गड्ढे के पास सड़क धंस गई। पुलिस ने हादसे से बचाव के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक गड्ढे को सही नहीं किया गया था। अंटा चौराहा से पुराने जिला अस्पताल जाने वाली रोड पर पानी की टंकी के सामने सीवर लाइन का मैनहोल धंस गया है। इसमें निकली सरियां काफी खतरनाक हैं। राहगीरों के साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
--
राजघाट चौकी से कनौजिया मोड़ जाने वाली रोड पर पुलिया की मरम्मत से लगा जाम
राजघाट से कनौजिया मोड़ को जाने वाली सड़क पर मात्र 50 मीटर दूरी पर ही नगर निगम की ओर पुलिया की मरम्मत कराई जा रही है। इसकी वजह से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिया बनने में अभी समय लग जाएगा। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
--
सहायक अभियंता ने दर्ज कराई एयरटेल प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने चौक कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि केरूगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाइबर केबल डालने के लिए आवेदनकर्ता भारतीय एयरटेल लिमिटेड, विभूतिखंड, गोमतीनगर, लखनऊ के अंशुमान ने मित्र निवेश के माध्यम से पटरी पर इंटरलॉकिंग उखाड़कर पिट बनाकर केबल डालने की अनुमति मांगी थी। एक्सईएन प्रांतीय खंड की अनुमति से पूर्व दिए गए डिमांड नोट में यह बताया गया कि सड़क के मध्य छह मीटर की दूरी पर पिट बनाए जाने की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आवेदनकर्ता की तरफ से कोई निर्धारित राशि जमा नहीं की गई। अनुमति प्राप्त किए बगैर ही आवेदनकर्ता ने सड़क खोद दी। इससे सड़क भी प्रभावित हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--
राजघाट चौकी के के पास पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है। टीम को लगाकर जल्द ही ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी न हो।

- सुनील कुमार, एई जल, नगर निगम
--
अंटा चौराहा से पुराने जिला अस्पताल जाने वाली रोड पर रात में मैनहोल धंस गया। उसको ठीक कराने के लिए जेई को मौके पर टीम के साथ भेजा है। जल्द ही उसको ठीक कराया जाएगा।
- कपिल एम सिंह, एक्सईएन, जल निगम
--
पुलिया जर्जर हो रही थी। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। जिससे राहगीरों को आगे कोई परेशानी न हो। जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी, एक्सईएन निर्माण विभाग, नगर निगम

मंगलवार दोपहर केरूगंज तिराहा पर धंसी सड़क। संवाद

मंगलवार दोपहर केरूगंज तिराहा पर धंसी सड़क। संवाद

मंगलवार दोपहर केरूगंज तिराहा पर धंसी सड़क। संवाद

मंगलवार दोपहर केरूगंज तिराहा पर धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed