{"_id":"58d8cbe44cd00658672d1a455a0ab388","slug":"road-trafic-rules-teach-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह में सिखाएंगे यातायात के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह में सिखाएंगे यातायात के गुर
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग की ओर से लोगों को यातायात के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके लिए शासन द्वारा ‘सड़क सुरक्षा मात्र नारा नहीं, यह एक जीवनशैली है’ स्लोगन तय किया है। इसी की तर्ज पर सड़क यातायात के नियमों को लोगों की जीवनशैली से जोड़ा जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। हमेशा की तरह इस बार 11 से लेकर 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है। जिले में बीते वर्ष में कई भीषण सड़क दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को यातायात के गुर सिखाने का तय किया है।
कई बार सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी न होने की वजह से तमाम दुर्घटनाएं हो जाती हैं। लोगों को जागरूक करके ऐसी दुर्घटनाओं में मरने असमय मरने वाले तमाम लोगों को बचाया जा सकता है। इसके लिए विभाग ने एक सप्ताह तक लगातार कार्यक्रम करने का तय किया है। इसके तहत रोडवेज बस अड्डों पर कार्यशाला एवं स्वास्थ्य परीक्षण का करवाने, स्कूलों एवं कालेजों में कार्यशालाएं करने, बाजारों में पंफलेट का वितरण कराने, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
‘जिले में 11 से लेकर 17 जनवरी तक सीरीज चलाकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को यातायात का पाठ पढ़ाते हुए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है।’
- आरपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन
ओवरलोडिंग रोकने को
एक्स्ट्रा सीट काटना शुरू
- अभियान चलाकर एआरटीओ प्रवर्तन ने 11 वाहन किए सीज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। वर्ष 2014 में हुई कई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के बाद चेते परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए वाहनों पर लगने वाली अतिरिक्त सीटें कटवाना शुरू कर दिया। इससे जहां ओवरलोडिंग पर लगाम कसेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
इसी के चलते एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा और ट्रैफिक इंचार्ज सुनील विश्नोई ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ बरेली मोड़ के पास अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग करने वाले 11 वाहनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए वाहनों को अजीजगंज चौकी के पास खड़ा कर दिया गया। साथ ही इन सभी वाहनों में लगाईं गईं अतिरिक्त सीटों को कटवाने के भी निर्देश एआरटीओ ने दिए हैं।
एआरटीओ मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, जिससे कि ओवरलोडिंग पर लगाम कसी जा सके। कहा कि ओवरलोडिंग होने का मुख्य कारण वाहनों में लगीं अतिरिक्त सीटें है, यदि इनको कटवा दिया जाएगा, तो काफी हद तक डग्गामारी पर नियंत्रण किया जा सकता है।