फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road damaged and cleanliness in Azizganj

अजीजगंज में सड़कें क्षतिग्रस्त व सफाई व्यवस्था बदहाल

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road damaged and cleanliness in Azizganj
अजीजगंज में क्षतिग्रस्त सड़क व भरा पानी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज में सड़कें क्षतिग्रस्त व सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। सफाईकर्मी के नहीं पहुंचने से मोहल्ले की सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लगती। नाले खुले पड़े हैं और उनकी गंदगी भरी पड़ी है। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे मोहल्ले वाले परेशान हैं।
विज्ञापन

अजीजगंज में एसएस लॉ कॉलेज के पास नगर से लगी सड़क से पोस्टमार्टम हाउस तक गर्रा पुल से खन्नौत नदी के किनारे कई पुराने मकान बने हुए हैं, तो नई कॉलोनी भी विकसित हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पिछले चार-पांच साल से अजीजगंज मोहल्ले के नहर व खन्नौत नदी के बीच बसने वाली इस कॉलोनी में सफाई कर्मचारी झांकने तक नहीं गए। इसकी वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिल जाएंगे। खन्नौत नदी के किनारे भी डंपिंग ग्राउंड बना लिया है। खाली प्लॉटो में झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। मोहल्ले में नहर के किनारे की सड़क तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, अंदर की सड़के भी गड्ढायुक्त हो गईं हैं।
विज्ञापन

रात में सोने नहीं देते मच्छर
मोहल्ले के कमलेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क के साथ ही अंदर की सड़कें क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को आवागमन में भी समस्या होती है। सफाई कार्य भी नहीं होता है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नाले खुले होने की वजह से उससे उठने वाली बदबू बहुत परेशान करती है। रात के समय मच्छर भी सोने नहीं देते। नालों की सफाई के साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जानी चाहिए। अमित मौर्या ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले में ही प्लाट ले रखा है। इसकी देखरेख में आते-जाते रहते हैं। मोहल्ले में सफाई कार्य नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। खन्नौत नदी के किनारे डंपिंग ग्राउंड बना रखा है।

अजीजगंज में खन्नौत नदी के किनारे डंप कूड़ा

अजीजगंज में खन्नौत नदी के किनारे डंप कूड़ा- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed