फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   eeing Kunal's dead body and broken cycle, the family members got angry, broke the glass of the bus

टूटी साइकिल और कुणाल का शव देख भड़के परिजन, बस के शीशे तोड़े

Sat, 10 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
eeing Kunal's dead body and broken cycle, the family members got angry, broke the glass of the bus
सिंधौली में सड़क हादसे में मृत कुणाल के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली/शाहजहांपुर। बस की टक्कर से कुणाल की मौत की खबर जैसे ही चढ़ारी गांव पहुंची, तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। कुणाल के परिजनों और लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। बस का वाइपर तोड़कर पीछे का शीशा तोड़ दिया। बस को फूंकने का शोर उठने लगा। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

कुणाल पांच बजे सोकर जाग गया था। वह स्कूल के लिए तैयार हुआ। इस बीच सवा सात बज चुके था। उसके गांव से एक किलोमीटर दूर चंदपई गांव से रोजाना गौरव तय समय पर सड़क पर आ जाता था। दोस्त को इंतजार न करना पड़े, इसलिए कुणाल बिना नाश्ता किए ही घर से निकल आया। तभी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ने छात्रों की साइकिलों को रौंद दिया। कुणाल के चचेरे भाई अनूप के मुताबिक, कुणाल और गौरव के अलावा दूसरे गांव का प्रमोद का बेटा भी साइकिल से साथ जा रहा था। वह दोनों से आगे था।
विज्ञापन

उसी ने फोन कर सूचना दी थी कि चाचा जल्दी आ जाओ, कुणाल के टक्कर लग गई है। कुणाल के चाचा जितेंद्र परिवार वाले व ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह सभी को शांत किया। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर पाइप पड़े हुए हैं। छात्रों को टक्कर मारने के बाद बस पाइपों के पास रुक गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की वर्दी पहनने का देखा था सपना
सिंह साहब सिंधौली ब्लॉक के मुड़िया गांव में तैनात हैं। परिवार में पत्नी विमला देवी, बेटा कुणाल, आर्यन व बेटी अनुजा हैं। अनुजा सिंधौली से इंटर कर रही है। कुणाल ने गांव से कक्षा आठ तक की पढ़ाई की थी। चंदपई निवासी रीतराम का पुत्र गौरव एसपी कॉलेज में हाईस्कूल में था। गौरव को देखकर ही उसने एसपी कॉलेज में कक्षा नौ में दाखिला लिया था। दोनों की एक साल पहले ही दोस्ती हुई थी। दोनों ने सेना में भर्ती होेने का निर्णय लेते हुए तैयारी शुरू कर दी थी। कुणाल सुबह दौड़ लगाने जाता था। गौरव के चाचा छुटकाई गांव के प्रधान हैं।
बस में थे 20 बच्चे, सभी सकुशल
कर्नल एकेडमी ग्लोबल की बस शहर से बच्चों को लेकर जाती है। बृहस्पतिवार को बस में 22 बच्चे सवार थे। बताते हैं कि बाइक सवार को बचाने के चक्क्र में चालक ने बस नीचे उतार दी। तभी बस की चपेट में दोनों छात्र आ गए। बस में सवार बच्चों को कुछ समझ नहीं आया। चालक बस छोड़कर भाग गया था। पीछे से आ रही स्कूल की दूसरी बस के चालक ने अपनी गाड़ी रोककर छात्र-छात्राओं को बस में बैठा लिया और स्कूल छोड़ दिया। बाद में स्कूल की छुट्टी कर दी गई। हादसे के बाद कुछ लोग कर्नल एकेडमी पहुंच गए। बताते हैं कि वे चालक को उनके सुपुर्द करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति संभाली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी है। शाम को चालक ने थाने में सरेंडर कर दिया।
बेटे की मौत से बिलख पड़ी विमला
बेटे के शव को देखकर कुणाल की मां विमला दहाड़ मारकर रो पड़ी। वहीं पिता के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। वह कई बार बेहोश हो गए। दूसरी तरफ गौरव के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। रतीराम ईश्वर से बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे। उधर, एसपी कॉलेज के शिक्षकों ने अस्पताल में पहुंचकर घायल छात्र का हाल जाना।
स्कूल बस की स्पीड की जांच की जाएगी। हादसे के समय अधिक रफ्तार पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। क्षमता से तेज गाड़ियां चलाने वालों के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी।

यह काफी दुखद घटना है। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क टूटी है। दूसरी तरफ पाइप पड़े हैं। जानकारी मिली है कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ है। घायल के इलाज की जिम्मेदारी लेने के साथ ही जो हम कर सकते हैं, वो करेंगे। -नीला चौधरी, प्रबंधक कर्नल एकेडमी ग्लोबल।

बस को कब्जे में लेते हुए पुलिस

बस को कब्जे में लेते हुए पुलिस- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed