फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

बाइक से गिरी शिक्षिका को कंटेनर ने कुचला

Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Road accident
मंगलवार को कटरा क्षेत्र में हादसे के बाद घायल को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुसर्रत खां की पुलिया के पास पति के साथ जा रही शिक्षिका झटका लगने से सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। शिक्षिका दीपावली की छुट्टी होने पर अपने पति और बेटी के साथ बाइक से मेरठ जा रही थी। पुलिस ने आजमगढ़ के कंटेनर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के मवाना कस्बे की रहने वाली मंजू देवी (44) तिलहर ब्लॉक के गांव सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। वह तिलहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रहती थीं। छुट्टी होने पर मंजू देवी अपने पति देवेंद्र कुमार और करीब 16 वर्षीय बेटी राशि के साथ बाइक से अपने घर मेरठ जा रहीं थीं।
विज्ञापन

कटरा चौराहा पार करने के बाद मुसर्रत खां की पुलिया के पास पहुंचते ही किसी वजह से झटका लगते ही बाइक पर पीछे बैठी मंजू सड़क पर गिर गईं। बेटी राशि और बाइक चला रहे पति देवेंद्र बाइक पर बैठे रहे। तभी शाहजहांपुर से बरेली की तरफ जा रहे कंटेनर ने सड़क पर गिरी मंजू को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पास के एक निजी अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कटरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मौके से आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed