फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   river flod

ढाई घाट से कलान के भैंसार बांध तक गंगा का बढने लगा जलस्तर

Tue, 24 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
river flod
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से निकल रहे अतिरिक्त पानी की मात्रा कम नहीं होने से जनपद से होकर बहने वाली गंगा में जलालाबाद के ढाई घाट और मिर्जापुर क्षेत्र से लेकर कलान के भैसार बांध तक पानी बढ़ने और फैलाव लेने लगा है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 15 सेमी बढ़कर 142.15 मीटर हो गया है। उधर, रामगंगा के जलस्तर में सोमवार को दूसरे दिन भी वृद्धि जारी रहने के कारण परौर क्षेत्र तटवर्ती गांवों में कटान थोड़ा धीमा पड़ा है, लेकिन जलसतर में कमी आने पर भूमि कटान तेज होने की आशंका बढ़ गई है। इसीलिए सिंचाई विभाग के अभियंता वहां कटान वाले हिस्सों में बालू से भरी बोरियों से वायर क्रेट बनवाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष को आज सुबह मिली सूचनाओं के अनुसार नरौरा बैराज से 56756 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इस कारण बीते दिन बदायूं के कछला घाट पर 60 सेमी बढ़ चुकी गंगा का जलस्तर वहां आज फिर 60 सेमी बढ़कर 162.30 मीटर हो गया है। चूंकि, जनपद की सीमा में ढाई घाट पर गंगा का पानी बदायूं के हजरतपुर होकर यहां आता है। इसलिए गंगा के जलस्तर में अगले 24 से 36 घंटे तक जलस्तर में वृद्घि जारी रहने के आसार बन गए हैं। इस कारण मिर्जापुर क्षेत्र में तटवर्ती ग्राम पंचायत पैलानी उत्तरी के मजरा आजादनगर और इस्लामनगर के बाशिंदे बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के वरिष्ठ लिपिक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि खो, हरेली, किचछा, रामनगर आदि उत्तराखड के बैराजों से पानी की निकासी करीब छह हजार क्यूसेक कम होकर 8125 क्यूसेक रह गई है, लेकिन बीते दिन इन बैराजों से निकले अतिरिक्त पानी के कारण बरेली के चौबारी घाट पर रामगंगा लगातार दूसरे दिन छह सेमी बढ़कर 158.92 मीटर पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिन हुई बारिश और ड्यूनी डाम से अतिरिक्त पानी बहाए जाने से शहर के समीप गर्रा का जलस्तर 15 सेमी बढ़कर 144.90 मीटर हो गया और खन्नौत भी 20 सेमी बढ़कर 142.60 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर। दो दशक पहले तक रामगंगा के किनारे बसे मोहनपुर, मंझा, बाजार मोहल्ला, नारायण नगर पूर्वी, नारायण नगर पश्चिमी, साहनी घाट, हैदरपुर, दहिलिया आदि गांवों के लोग खेती करके चैन से जीवन यापन करते थे। बाद में नदी की धारा ने दिशा बदलकर कटान करना शुरू किया तो थमने का नाम नहीं लिया। कटान रोकने के लिए स्थायी ठोकरें बनाने मेें की गई लापरवाही का खामियाजा इन गांवों के सैकड़ों लोगों को उठाना पड़ा। उपजाऊ जमीनें कटने से भूमिहीन हुए तमाम परिवारों के लोग अन्य शहरों में मेहनत-मजदूरी के काम करने को मजबूर हो गए हैं।

फिलहाल, रामगंगा में पानी बढ़ने के कारण कटान धीमा पड़ने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच, सिंचाई विभाग का अमला मुस्तैदी से कटान रोकने के लिए डटा हुआ है। मोहनपुर से लेकर नारायणनगर पश्चिमी तक कटान वाले हिस्सों में तार और रस्सी के जाल में बालू से भरी बोरियां लगाई जा रही हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनूप कुमार के अनुसार कटान वाले हिस्सों में बालू की बोरियों के भराव का काम जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed