{"_id":"531d01c8929dc9665abc21c13a4c871c","slug":"rickshaw-drivers-perform-on-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मेन मार्केट बहादुरगंज सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए रिक्शा स्टैंड से अवैध कब्जे नहीं हटाए जाने के विरोध में रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को यूनियन पदाधिकारियों के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद मेें उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर रिक्शा स्टैंड से अतिक्रमण साफ करके संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल रिक्शा चालक इस बात से काफी खफा दिखे कि उन्हें सुविधाएं देने के लिए नगर पालिका परिषद रिक्शे वालों से 150 रुपये शुल्क लेती है। बावजूद इसके उन्हें सिर छिपाने के लिए जगह नहीं मिलती। दरअसल, पालिका प्रशासन ने बहादुरगंज, मंडी, केरूगंज आदि स्थानों पर रिक्शा खड़े करने के लिए स्टैंड बनवाकर वहां टिन शेड डलवाए हैं, लेकिन आसपास के ठेला और खोमचा वालों ने उन पर कब्जा जमा लिया है।
इसे लेकर कई बार दुकानदारों और रिक्शे वालों के बीच टकराव भी हो चुका है। रिक्शा चालक यूनियन ने संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिए, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इसी के विरोध में लामबंद होकर रिक्शा चालक विरोध प्रदर्शन और अफसरों से अपनी बात कहने के लिए कलक्ट्रेट गए। यूनियन के जिलाध्यक्ष याकूब कुरैशी ने सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को ज्ञापन देकर कहा कि स्टैंड पर खड़े होने को जगह नहीं मिलने पर रिक्शे वालों को मौसम की मार सहनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के अनुसार रिक्शे रोड के किनारे खड़े करने पर सामने वाले दुकानदार गरीबों से गाली-गलौज करने लगते हैं। ज्ञापन के अनुसार शहर में रिक्शे खड़े करने के लिए कुल 13 स्टैंड बनाए गए हैं और सभी जगह अतिक्रमण की एक जैसी स्थिति है। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस बारे में नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से बात करके उचित कार्यवाही की जाएगी। प्रदर्शन में अलाउद्दीन, नन्हें, मुख्त्यार, सज्जाद, बन्ने अली, राधेश्याम, सुरेंद्र कुमार, गुलजार आदि शामिल रहे।