फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Revealed gang stealing wood from Lakhimpur

Shahjahanpur: लखीमपुर से लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी मौके से फरार

Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

रोजा इंस्पेक्टर केबी सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि आरा मशीन मालिक एनुल हसन, उसका साथी उमर और एक ड्राइवर आम के कटे हुए बोटे लोडर वाहन में भरकर मोहम्मदी की तरफ से आ रहा है।

विज्ञापन
Revealed gang stealing wood from Lakhimpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना पुलिस ने शनिवार रात लखीमपुर से आम की लकड़ी चोरी कर शाहजहांपुर में कटान कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी, 16 आम के बोटे व लोडर वाहन गाड़ी को कब्जे में लिया है। दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


रोजा इंस्पेक्टर केबी सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि आरा मशीन मालिक एनुल हसन, उसका साथी उमर और एक ड्राइवर आम के कटे हुए बोटे लोडर वाहन में भरकर मोहम्मदी की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने मोहम्मदी रोड ओवरब्रिज के थोड़ा आगे खड़े होकर इंतजार करना शुरू किया। इस बीच ड्राइवर ने पुलिस खड़ी देखकर लोडर मोहम्मदी रोड की तरफ मोड़ दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर लोडर को वसुलिया रोड पर आरा मशीन के अंदर ले जाने लगा। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर उमर व एनुल हसन भाग गए। पुलिस ने ड्राइवर नूर मियां निवासी पाल अभय कचनार थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। ड्राइवर के पास लकड़ी काटने व परिवहन के संबंध में कागज भी नहीं मिले हैं। आरोपी बिना अनुमति चोरी से खीरी से लकड़ी काटकर शाहजहांपुर में लगी एनुल हसन की आरा मशीन में लाते थे। लोडर वाहन का मालिक उमर हसन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed