फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reti feeder closed due to puncture of insulator, power outage for two hours

Shahjahanpur News: इंसुलेटर पंक्चर होने से रेती फीडर बंद, दो घंटे गुल रही बिजली

Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Reti feeder closed due to puncture of insulator, power outage for two hours
कुर्रिया कलां के ग्राम भमौली में टूटा पड़ा बिजली पोल। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। दिन में कई बार बारिश होने से बिजली की व्यवस्था पटरी से उतर गई। हथौड़ा उपकेंद्र के रेती फीडर पर इंसुलेटर पंक्चर होने से रेती फीडर करीब दो घंटे बंद रहा। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र का पंचपीर फीडर बंद रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे हथौड़ा उपकेंद्र का रेती फीडर ट्रिप हो गया। बिजली जाने से करीब 25 सौ उपभोक्ता बेहाल हो गए। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर सूचना दी। इसके बाद जेई अंकित तिवारी के नेतृत्व में टीम ने लाइन पर गश्त शुरू की। ऊषा नर्सिंग होम के पास इंसुलेटर पंक्चर मिला।
विज्ञापन

जिसे सही कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इसी तरह तिलहर जई मोहल्ले में तीन घंटे तक बिजली गायब रही। करीब साढ़े नौ बजे निगोही रोड उपकेंद्र का पंचपीर फीडर पर फॉल्ट आ गया। इसकी 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर की लीड बदलने के चलते करीब एक घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बारिश में तेज हवा से हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, खंभा टूटा
कुर्रियाकलां। भमौली गांव में रविवार को दोपहर बारिश के साथ तेज हवा चलने के दौरान मेवाराम के मकान के पास लगा नीम का पेड़ 11 केवी की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया और लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बाद में चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी इनकमिंग लाइन में भी फॉल्ट हो जाने से कई गांवों की आपूर्ति बंद हाे गई। अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने बताया कि लाइन में आई खराबी जल्द ठीक करके आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed