फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Respect for workers, appreciation for work

Shahjahanpur News: मजदूरों का सम्मान, कार्यों की सराहना

Thu, 01 May 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Respect for workers, appreciation for work
पुवायां के गांव नाहिल में वि​धिक साक्षरता ​शिविर में मौजूद अति​थि। स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। मजदूर दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मेहनतकशों को सम्मानित किया गया। उनके कार्याें की सराहना की गई।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय के परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने वाले 100 कर्मियों को महापौर अर्चना वर्मा ने सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने कहा कि यह प्रशस्ति-पत्र सफाई कर्मियों को वर्ष 2025 में बड़े व छोटे लाट साहब जुलूस, नवरात्र, रमजान महीने व हनुमान जयंती पर स्वच्छता रखने के लिए प्रदान किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रमिक दिवस पर सह सचिव रामशंकर लाल विचार रखे। नील कमल, विजय आदि मौजूद रहे।
मीरानपुर कटरा के कसरक में निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी परिसर में श्रमिक पंजीकरण और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कटरा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने शुभारंभ किया। कंपनी के रमेश नगाइच, लाल साहब सिंह व एचआर प्रबंधन विवेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश सिंह ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संचालन अंकित द्विवेदी ने किया। संवाद
--
पुवायां में हुई ऑनलाइन कवि गोष्ठी
पुवायां। श्रमिक दिवस पर विशिष्ट बचपन पत्रिका की ओर से ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। रश्मि लहर, पुष्पा जोशी, डॉ. प्रदीप बैरागी, राजबाला धैर्य, किरण प्रजापति, रजनी सिंह, उपमेंद्र सक्सेना, प्रवीण शर्मा ने कविता पाठक किया। संवाद


---

विधिक साक्षरता शिविर में बताए गए कानूनी अधिकार
पुवायां। लीगल एंड क्लीनिक स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज और विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव नाहिल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, बिना भेदभाव के काम करने का अधिकार, संगठित होने का अधिकार आदि मजदूरों के कानूनी अधिकार हैं। इन अधिकारों की रक्षा देश में संविधान के साथ कई श्रम कानूनों जैसे न्यूनतम वेतन अधिनियम, बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम और कर्मचारी बीमा अधिनियम आदि से की जाती है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने भी विचार रखे। डॉ. अनिल कुमार शाह ने कानूनी जानकारियां दीं। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कानूनी जानकारियां दीं और नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में आनंद पाल, दीक्षा शर्मा, शुभांश बाजपेई आदि मुख्य भूमिका में रहे। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान, दिनेश मिश्रा, विवेक शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, शिखर त्रिवेदी, डाॅ. अमरेंद्र सिंह, विवेक मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद अफजल ने किया। संवाद

पुवायां के गांव नाहिल में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक

पुवायां के गांव नाहिल में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक- फोटो : संवाद

पुवायां के गांव नाहिल में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक

पुवायां के गांव नाहिल में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed