फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Resolve to strengthen Congress on Foundation Day

स्थापना दिवस पर कांग्रेस को मजबूत बनाने का किया संकल्प

Wed, 29 Dec 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Resolve to strengthen Congress on Foundation Day
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष पवन सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मंगलवार को टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं और पार्टी को मजबूत करने के साथ लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता की हिफाजत के लिए साम्प्रदायिक ताकतों से डटकर मुकाबला करने का संकल्प किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की मौजूदा सरकार में किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी, गरीब, मजदूरी हर तबका हर वर्ग परेशान है। ऐसे माहौल में देश और प्रदेश को खुशहाली की ओर अगर कोई ले जा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व, प्रारंभ में महानगर अध्यक्ष पवन सिंह और कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक अश्विनी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराकर वंदे मातरम का गायन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा, अतित कुमार बागी, निरंजन गर्ग, सुनील गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, दीपक सक्सेना, शाहिना खातून, अंबिका प्रसाद, सैयद रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed