{"_id":"688e6a335d8a3027550c1edc","slug":"resolve-the-complaint-and-also-make-a-video-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149539-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत का निस्तारण कर \nवीडियो भी बनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत का निस्तारण कर वीडियो भी बनाएं : डीएम
विज्ञापन
तिलहर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायतें आईं। उन्होंने 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। उन्होंने लंबित मामलों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने और पूरी कार्रवाई की फोटो खींचने और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विद्युत निगम की आठ, राजस्व की 14, पुलिस की 12, विकास की 10, आपूर्ति की 12, नगर पालिका की चार, समाज कल्याण की पांच, चिकित्सा की चार और शिक्षा विभाग से संबंधित तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी पुष्पा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कांशीराम कॉलोनी में फिर आवास मांगा।
उन्होंने बताया कि वह कई बार समाधान दिवस में आ चुकीं हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। मौजमपुर गौंटिया की आरती सिंह ने मोहल्ले के तालाब से अवैध कब्जे हटाकर सुंदरीकरण कराने की मांग की। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा, डीडीओ ऋषिपाल सिंह, डीएफओ विनोद कुमार, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद