Republic Day 2024: शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस पर आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, पुलिस लाइन में हुई परेड
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने झंडा फहराया। इसके बाद परेड का आयोजन किया गया। कदम से कदम मिलाकर पुलिस कर्मियों ने परेड की।
विस्तार
शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप सिंह, विकास भवन में सीडीओ एसबी सिंह, एसपी ऑफिस में एसपी अशोक मीणा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी ने तिरंगा को सलामी दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। कदम से कदम मिलाकर पुलिस कर्मियों ने परेड की। सुबह 9:30 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने झंडा फहराया। उसके बाद पुलिस की टोलियों ने कमांडर सीओ सदर अमित चौरसिया के नेतृत्व में परेड की। इसके बाद मंत्री ने शपथ दिलाई।
स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एसपी अशोक कुमार मीना ने भी विचार रखे। कलेक्ट्रेट में डीएम ने गणतंत्र की परिभाषा बताई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूलों, कॉलेजों में झंडा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समापन पर मिष्ठान का वितरण हुआ।
इनके अलावा एसबीआई की टाउन हाल शाखा में आरएम ज्ञानेंद्र भूषण श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। इस मौके पर सीएम नवीन कटियार, धनंजय द्विवेदी, अमित कुमार, राधेश्याम गुप्ता, गार्ड अजीत, रघुवीर, सोहन पाल, नरेश, राजेश्वर आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.