फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reports of the abduction of three young women filed at Chowk Kotwali and Sadar police stations.

Shahjahanpur News: चौक कोतवाली व सदर में तीन युवतियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Reports of the abduction of three young women filed at Chowk Kotwali and Sadar police stations.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली व थाना सदर बाजार में तीन युवतियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली में एक मोहल्ले की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी की उम्र तकरीबन 18 साल है। 24 मार्च की दोपहर अमित ठाकुर ने बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी अपने साथ रुपया व जेवर भी ले गई है। एक मोहल्ले के व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को शाहजेब अपहरण कर ले गया है। वह दिल्ली में रहकर काम करता है। कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। उसके परिवार के लोगों ने इस मामले में उसका साथ दिया है।

इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, दूसरी ओर थाना सदर बाजार में एक मोहल्ले के व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 28 मार्च की शाम उनकी 19 वर्षीय बेटी को अजय पाल अपने प्रेम जाल में फंसाकर ले गया। बेटी अपने साथ 20 हजार रुपये की नकदी व जेवर भी ले गई है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed