फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report registered after seized rice found government in investigation

Shahjahanpur News: जब्त चावल जांच में सरकारी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Report registered after seized rice found government in investigation
जलालाबाद। चार दिन पहले कोला मोड़ पर पिकअप से पकड़ा गया 60 कट्टा चावल जांच में सरकारी कोटे का पाया गया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक रामनाथ मौर्य ने डीएम के आदेश पर शुक्रवार को वाहन चालक समेत दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि एसडीएम की सूचना पर उनके साथ मंडी पहुंचे थे। वहां पिकअप में चावल के 60 कट्टे भरे पाए गए थे। चावल खाद्य एवं रसद विभाग लिखे 41 कट्टों और 19 प्लास्टिक की बोरियों में पैक था। विपणन अधिकारी रामबाबू ने जांच में पाया कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है।
विज्ञापन

पिकअप चालक अल्हागंज के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि चावल अल्लागंज के मोहल्ला नौसारा निवासी आलोक कुमार का है और वह उनकी बिक्री करने तिलहर लेकर जा रहा था। आलोक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने चावल अल्हागंज मंडी से खरीदा है, लेकिन वह खरीद के कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने चावल के कट्टे गोदाम में रखवाकर आरोपियों के खिलाफ सरकारी चावल की कालाबाजारी करने की संस्तुति सहित रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। इसी आख्या पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed