फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on KK Hospital doctor couple for abetment to suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने पर केके अस्पताल के डॉक्टर दंपती पर मुकदमा

Mon, 17 Oct 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Report on KK Hospital doctor couple for abetment to suicide
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव की पत्नी अनीता श्रीवास्तव (45) के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने डॉक्टर दंपती पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति ने चिनौर गांव के केके अस्पताल के संचालक डॉ. कुमार किशुक और उनकी पत्नी पर गालीगलौज, आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अनीता ने अपने घर में आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी थी। मृतका की बड़ी बहन मीरा ने आरोप लगाया था कि अनीता चिनौर में केके अस्पताल के संचालक डॉ. कुमार किशुक के घर में खाना बनाने का काम करती थी। अनीता पर दो लाख रुपये चोरी का आरोप लगा था। डॉक्टर और उनकी पत्नी ने रात में आकर अनीता व प्रमोद को धमकाया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को नर्सिंग होम के सामने रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन

देर रात मृतका के पति प्रमोद श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. कुमार किशुक व उनकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि 15 अक्तूबर को रात डेढ़ बजे डॉक्टर दंपती आए और अनीता के साथ गालीगलौज करते हुए अस्पताल से रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। जेल भिजवाने की धमकी दी। इस बीच अनीता रोने लगी और डाक्टर दंपती घर से चले गए। रात में सभी कमरे में लेट गए। सुबह पांच बजे अनीता ने फंदे से लटकर जान दे दी। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर दंपती अनीता को न धमकाते तो वह बच सकती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 504 व 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रमोद को ले आई थी
शनिवार को मृतका के परिजनों का कहना था कि पुलिस के साथ डॉक्टर रात करीब डेढ़ बजे आए थे। उनके साथ महिला पुलिस नहीं थी। इसलिए अनीता को सिपाही साथ लेकर नहीं आए लेकिन पुलिस प्रमोद को साथ ले आई थी।
महिला का वीडियो वायरल
अस्पताल में चोरी के बाद डॉक्टर ने अनीता के घर जाकर उससे पूछताछ की थी। उसका वीडियो भी बनाया था। इसमें महिला चोरी की बात को स्वीकार कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अस्पताल से चोरी के बाद स्वीपर पर शक होने पर तहरीर दी थी। इसके बाद सीसीटीवी को गौर से देखने पर साड़ी नजर आने पर अनीता के घर गए थे। अनीता ने रुपये चोरी की बात स्वीकार की थी। पुलिस उसके पति को रात में ले आई थी। शेष सारे आरोप निराधार हैं। पुलिस ने हमारी तहरीर पर केस तक दर्ज नहीं किया है।- डॉ. कुमार किशुक, संचालक केके अस्पताल, चिनौर

मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा प्रमोद को हिरासत में लेने की बात गलत है। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed