फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report fraud against the couple

दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर की बृज बिहार कॉलोनी निवासी दंपति के खिलाफ फर्रुखाबाद की महिला ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी सीता मिश्रा पत्नी अजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा हैै कि उन्होंने बृज बिहार कॉलोनी निवासी वासुदेव वर्मा से अंटा रोड से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित आवासीय भूखंड का बैनामा नौ अप्रैल 2013 को छह लाख साठ हजार रुपये में कराया था। बैनामा के समय उसने एक लाख साठ हजार नगद और शेष राशि देने के लिए जमानत के तौर पर वासुदेव की पत्नी कल्याणी देवी के नाम पचास-पचास हजार के नौ और एक तीस हजार रुपये का चेक काट कर दिया। एक साल की तय सीमा के अंदर उन्होंने चार लाख रुपये नकद देकर आठ चेक वापस ले लिए। समय सीमा में अस्सी हजार रुपये भी दे दिए लेकिन वासुदेव ने चेक वापस नहीं किया। इसी दौरान पता चला कि वासुदेव ने जिस भूखंड का बैनामा कराया है उसका कुछ हिस्सा रेलवे का है। नौ नवंबर को उसने चेक वापस मांगा तो वासुदेव ने देने से मना कर दिया और गालियां देेते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed