{"_id":"68a4ca7443550eb7550eb576","slug":"report-filed-by-bjp-mandal-president-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-150768-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। कई दिन से तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से परेशान भाजपा मंडल अध्यक्ष गांव लखनापुर निवासी राजेश कुमार की ओर से मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। तीन अगस्त को गांव के ही अरविंद और हरेंद्र दूसरे पक्ष के रामनरेश और भूरे के यहां झगड़ा कर रहे थे और कह रहे थे कि एक हत्या में कुछ नहीं हुआ अब मुख्य आदमी को भी मार डालेंगे।
इसके बाद सात अगस्त को अरविंद, हरेंद्र, ओमप्रकाश, देवेंद्र, अनुज, विनोद आदि ने एकराय होकर रास्ते में उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह से मौके से निकलकर अपना बचाव किया। आरोपियों ने दरवाजे तक उनका पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद