{"_id":"68e2a8e29ebe0ca5330cf1a6","slug":"report-filed-against-four-for-running-with-sword-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154324-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तलवार लेकर दौड़ाने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तलवार लेकर दौड़ाने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी रंपा ने एसपी के आदेश पर रोजा थाने में तलवार लेकर दौड़ाने पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 28 सितंबर की शाम छह बजे गांव के फिरोज, शहनूर, अन्नू व एक अन्य तलवार लेकर जान से मार देने की नीयत से दौड़ पड़े। उसने घर में घुसकर जान बचाई। आरोपी उसके घर में घुस गए और मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वंश मिटाने की धमकी दी।
भीड़ लगने पर आरोपी भाग गए। उसने डायल 112 पर सूचना दी। रंपा ने पुलिस को बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने गांव में रहना दुश्वार कर दिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद