फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report against son and tenant in murder of elderly

बुजुर्ग की हत्या में बेटे और किरायेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 17-30-47

Sun, 10 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report against son and tenant in murder of elderly
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में वृद्ध शिवओम अवस्थी की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के चौथे दिन भाई हरिओम अवस्थी की तहरीर पर बेटा और किरायेदार व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक संपत्ति के लालच में बेटे ने किरायेदारों के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को मोहल्ला सरायकाइयां निवासी शिवओम अवस्थी (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मृतक के भाई हरिओम अवस्थी निवासी गांव रमबोझ थाना दिउरियाकलां जनपद पीलीभीत ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। तीन दिन तक तहरीर न मिलने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम भाई हरिओम अवस्थी ने तहरीर देकर बताया कि संपत्ति के लालच में बेटे आर्यन उर्फ रामजी अवस्थी तथा किरायेदार राहुल मिश्रा व उसकी की पत्नी मीनू निवासी गोविंदपुर थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी ने मिलकर शिवओम अवस्थी की गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed