फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Renaissance Academy defeated the Shahjahanpur Kings team by 37 runs.

Shahjahanpur News: रेनेसां अकादमी ने शाहजहांपुर किंग्स की टीम को 37 रनों से हराया

Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Renaissance Academy defeated the Shahjahanpur Kings team by 37 runs.
जीएफ कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में रेनेसां क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर किंग्स की टीम को 37 रनों से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी करने वाले देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रेनेसां क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन बनाए। अंश तिवारी ने 48, यश गंगवार ने 36 और अर्जुन सिंह ने 31 रन की पारी खेली। शाहजहांपुर किंग्स की ओर से यश यादव और सहीम ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमोल और आदित्य ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

जवाब में शाहजहांपुर किंग्स की टीम 141 रन पर सिमट गई। यश यादव ने 37 और निशांत ने 21 रन बनाए। रेनेसां क्रिकेट अकादमी के देव और शौर्य ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैच का उद्घाटन शाहजहांपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed