{"_id":"6463d8e8057d37a00a028044","slug":"remarks-on-particular-religion-created-ruckus-in-tilhar-police-station-cordoned-off-sloganeering-shahjahanpur-news-c-4-1-157032-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धर्म विशेष पर टिप्पणी से तिलहर में बवाल, थाना घेरा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धर्म विशेष पर टिप्पणी से तिलहर में बवाल, थाना घेरा, नारेबाजी
Wed, 17 May 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में विरोध करने पहुंचे लोग।
तिलहर। सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी करने से मंगलवार रात एक वर्ग विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। भीड़ बढ़ती देखकर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान के समझाने के बाद भीड़ लौट गई।
क्षेत्र के डभौरा गांव के किशोर ने दो दिन पहले धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया था। इसे लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे लोगों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भीड़ बढ़ती देखकर पूरे सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। नारेबाजी कर रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने तुरंत आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद सीओ प्रयांक जैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी बात पर भीड़ वापस जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान को बुलाया गया। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। माइक पर आकर अनाउंस किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब करीब एक घंटे बाद लोग वापस हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आज होनी है बहन की शादी
डभौरा के जिस किशोर ने धर्म विशेष पर टिप्पणी की है, उसकी बहन की बुधवार को शादी है। लिहाजा आरोपी विवाह की तैयारियों की वजह से घर पर ही था। रात में ही पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया। उसे किसी गुप्त स्थान पर रखा गया है। उसके घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
-- -- -- -- --
भारी पुलिस फोर्स डभौरा गांव पहुंचा
थाने का घेराव खत्म होने के बाद पुलिस फोर्स ने डभौरा गांव की ओर कूच कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस ने डभौरा में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। हालांकि, इस बीच सूचना आई कि भीड़ ने आरोपी के गांव की ओर रुख कर दिया है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।
-- -- -- -- --
एडीजी जोन लेते रहे अपडेट
-तिलहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए एडीजी जोन पीसी मीना भी सक्रिय हो गए। वह पल-पल की पुलिस अधिकारियों से फोन पर अपडेट लेते रहे।
-- -- --
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोपी के खिलाफ चार वकीलों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- --
-पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अब पूरी तरह से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। -एस. आनंद, एसपी