{"_id":"80801399916866ce76a593de8beff252","slug":"religious-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष पूर्णिमा पर आज लगाएंगे श्रद्धालु गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष पूर्णिमा पर आज लगाएंगे श्रद्धालु गंगा में डुबकी
मिर्जापुर, शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला ढाईघाट में प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर तमाम श्रद्धालु और साधु संत कल्पवास करने के लिए गंगा मइया के तट पर पहुंच गए हैं। इस मेले में जिला पंचायत प्रशासन अब भी जनसुविधाओं को अंतिम रूप नहीं दे पाया है।
जिला पंचायत के प्रबंधन मे चल रहे मेले में पेयजल का गंभीर संकट है। वैसे अधिकांश पेयजल की पूर्ति गंगाजल से ही होती थी, लेकिन इस बार गंगातट की सफाई के नाम पर गंदगी गंगा में बहा दी गई है। इससे लोगों की इच्छा गंगा जल पीने की नहीं हो रही है। मेले मे सड़कों के निर्माण के नाम पर भी खानापूर्ति ही की गयी है। जिससे वाहन फंस रहे हैं। मेले के प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओें को सुविधा पूर्वक स्नान करवाने के लिए पंडा खुद गंगा घाटों की सफाई के साथ ही घाट व्यवस्थित करने में जुटे रहे। मेले में लगाया गया पुलिस फोर्स भी अभी तक नहीं पहुंचा है।
मेला इंचार्ज तुलसीराम ने बताया कि मेले की सफाई के लिए डीपीआरओ से 50सफाई कर्मियों की मांग की गई थी, जिसमें 28 ही ड्यूटी पर आये हैं।