फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   religious

कलान में नई परंपरा डालने वालों को पुलिस ने रोका

Mon, 05 Jan 2015 12:34 AM IST
कलान (शाहजहांपुर)
कलान (शाहजहांपुर) Updated Mon, 05 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
religious
कस्बे में बारावफात का जुलूस निकालकर कलान में नई परंपरा की शुरुआत करने वाले संगठन के लोगों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। साथ ही इस संगठन के पदाधिकारियों के समेत 63 लोगों पर पाबंद कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष ने एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है। इस बीच थाने पहुंचे एसडीएम और सीओ से भाजपाइयों समेत तमाम लोगों ने मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 बजे कस्बे में बारावफात के मौके पर उल्फत नगर मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के काफी लोग एकत्र हुए। इसके बाद साउंड सिस्टम के साथ लोगों ने उल्फतनगर से जुलूस निकालना शुरू कर दिया। जुलूस मुख्य बाजार से होकर मेन रोड परौर तिराहे पर पहुंचा तो भाजपाइयों एवं हिंदू संगठनों ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

एसओ शेरसिंह तोमर की ड्यूटी शाहजहांपुर में होने की वजह से एसआई एसपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए और जुलूस निकालने की अनुमति दिखाने को कहा। अनुमति न होने पर एसआई ने उन लोगों को जुलूस न निकालने के लिए कहा। इतना सुनते ही जुलूस में शामिल लोगों ने विरोध करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दिया। तब सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के बीच जुलूस को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कस्बे में नई परंपरा डाले जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने जिले के उच्चधिकारियों को सूचना दे दी। इस पर एसडीएम जंगबहादुर सिंह यादव एवं सीओ अशोक कुमार थाने पर पहुंचे और इस संबंध में पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने बताया कि एसडीएम को भेजी गई रिपोर्ट में जुलूस का आयोजन करने वाले संगठन के अध्यक्ष लुकमान सकलैनी, प्रबंधक उमर उस्मानी, सचिव मोहम्मद अजगर, रियाजुद्दीन, मोहम्मद जावेद, कासिम, शाकिर, नन्हे, शौकत अली, फैज मोहम्मद, राजू समेत 63 लोगों के नाम हैं।

कार्रवाई करने के दिए हैं निर्देश: एसडीएम  
जलालाबाद क्षेत्र के एसडीएम जंगबहादुर सिंह यादव ने बताया कि कलान कस्बे में नई परंपरा डालने और बगैर अनुमति के जुलूस निकालने वाले लोगों के खिलाफ शांति भंग करने और अन्य वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। कहा कि इस तरह की कोई भी परंपरा पहले से कस्बे में नहीं थी।


भाजपाइयों ने कार्रवाई करने की मांग की
भाजपा के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने बगैर अनुमति के जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके लिए भाजपा जनों ने एसडीएम और सीओ को थाने में पहुंचकर मांग पत्र भी दिया। कार्रवाई की मांग करने वालों में संजीव गुप्ता, अशोक यादव, श्याम बाबू गुप्ता, रामवीर यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed