{"_id":"68bc9615ec7ead1549028854","slug":"relative-deceived-and-made-relations-victim-is-making-rounds-of-police-stations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152103-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिश्तेदार ने झांसा देकर बनाए संबंध, थानों के चक्कर काट रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिश्तेदार ने झांसा देकर बनाए संबंध, थानों के चक्कर काट रही पीड़िता
विज्ञापन
पुवायां। बहन के चचेरे देवर ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए और दो बार गर्भपात भी करा दिया। अब युवक की शादी दूसरी जगह तय होने पर युवती ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सिंधौली और पुवायां की पुलिस युवती को पांच दिन से टरका रही है। परेशान युवती ने अब एसपी से गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी दो बहनों की शादी सिंधौली के एक गांव में हुई है। इस कारण उसका बहनों के घर आना-जाना था। उसकी बहन के चचेरे देवर ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया और घुमाने के लिए बाहर भी ले जाने लगा। शारीरिक संबंधों के चलते वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। अब आरोपी ने कहीं और शादी तय कर ली है।
जानकारी होने पर वह एक सितंबर को आरोपी के पास गई और शादी की बात कही तो आरोपी और उसकी मां ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। उन्होंने सिंधौली और पुवायां थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को सिंधौली के थाना प्रभारी ने उनको बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। बाद में थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। युवती ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
--
मामले की जानकारी की गई है, लड़की शादी कराने की मांग कर रही है। जांच कराई जाएगी। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां