{"_id":"58d400734f1c1ba06e1a364d","slug":"recommendation-for-durbar-to-brijpal-singh-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजपाल सिंह कॉलेज को डिबार करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजपाल सिंह कॉलेज को डिबार करने की संस्तुति
शाहजहांपुर, ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बृजपाल सिंह कॉलेज को डिबार करने की संस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने बृहस्पतिवार को भी कलान-मिर्जापुर के केंद्रों पर मारे छापे
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी की छापामारी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। निशाने पर मिर्जापुर और कलान क्षेत्र के ही परीक्षा केंद्र रहे। इस दौरान अधिकारियों को ज्यादातर केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलीं। अधिकारियों ने बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इसकी एक दिन पहले ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने शिकायत की थी। इस केंद्र की छत पर खुले आसमान के नीचे धूप में परीक्षा कराई जा रही थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए केंद्र को डिबार करने की संस्तुति कर दी।
डीएम ने इस इस केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को भी इस बात के लिए फटकार लगाई गई कि उन्होंने इतनी बड़ी अव्यवस्था की जानकारी क्यों नहीं दी। इसके अलावा पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज में व्यवस्था में सुधार किए बिना ही परीक्षा कराई जा रही थी। सुधार की बाबत पूछे जाने पर केंद्र व्यवस्थापक सरिता सिंह यादव कोई सही जवाब नहीं दे सकीं। विद्यालय में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं थी।
रामपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज नईबस्ती में भी परीक्षार्थी जमीन पर बैठे मिले। कमरों में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। चहारदीवारी भी नहीं थी। इस केंद्र पर कई परीक्षार्थी यह तक नहीं बता सके कि वे संस्थागत हैं अथवा व्यक्तिगत। रामनिवास सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परौर में भी कमरों मेें प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। राजा अजय कुमार सिंह इंटर कॉलेज परौर में व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिलीं।
विज्ञापन
श्री लालाराम इंटर कॉलेज रंजीतनगला में खेत में बने स्कूल भवन में परीक्षा चल रही थी। कच्चे जर्जर मार्ग से होते हुए डीएम-एसपी केंद्र तक जैसे-तैसे पहुंचे। यहां एक-एक बेंच पर तीन-तीन परीक्षार्थी बैठे थे। डीएम ने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जिन्होंने ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाने की संस्तुति की है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले
एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा ने बंडा, खुटार और पुवायां के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किए गए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह अनुपस्थित थे। इनके अलावा महारानी इंटर कॉलेज केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता बिलंब से पहुंचीं। उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान उन्होंने जीजीआईसी में बनाए गए संकलन केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां 22 मार्च की द्वितीय पाली की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल रात 8:10 बजे जमा किया गया। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि वह जांचकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही निर्देश दिए कि परीक्षा खत्म होने के बाद एक घंटे के अंदर कापियां जमा कराई जाएं।
इंटर के दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े
बोर्ड परीक्षा में सेठ जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज मिर्जापुर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला विकास अधिकारी उग्रसेन सिंह यादव ने इंटर भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया। वहीं, दूसरी ओर दोदराम सिंह इंटर कॉलेज दारानगर पटना में सचल दल-दो का नेतृत्व कर रहे डायट प्राचार्य मनोज आर्या ने इंटर के एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया।