फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Recalling the relief of the victims were from the village fire

अग्निकांड पीड़ितों की राहत गांव से वापस मंगा ली

Wed, 23 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Recalling the relief of the victims were from the village fire
अाग
गांव लुकटहा में सोमवार को लगी आग में तबाह हुए परिवारों के लिए भेजी प्रशासनिक राहत सामग्री प्रशासनिक औपचारिकताओं में फंस गई। पुवायां, खुटार और बंडा के भंडारण निगम के गोदामों मंगवाया गया 117 बोरा राशन वापस भेज दिया गया। पूर्ति विभाग के एक अधिकारी के यह बताने पर कि, बिना डीएम के अनुमोदन के राशन नहीं बंट सकता, एसडीएम ने राशन वितरण न कराकर सारा खाद्यान्न खुटार के गोदाम में रखवा दिया। मामले की जानकारी होने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने एसडीएम को फोन कर बृहस्पतिवार सुबह हर हाल में पीड़ित ग्रामीणों को राशन सामग्री और केरोसिन देने के निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने पुवायां, बंडा और खुटार के भंडारण निगम के गोदामों से 117 बोरे खाद्यान्न रिलीज कराकर लुकटहा भिजवाया। इस राशन को अग्निकांड पीड़ितों को बांटा जाना था। जब कोटेदार राशन बांटने को हुए तो पूर्ति विभाग ने बताया कि बिना डीएम के अनुमोदन के राशन नहीं बंटवाया जा सकता। इस पर सारा राशन गांव से उठवा कर खुटार के गोदाम में जमा करा दिया गया। पूरी तरह से तबाह हो चुके ग्रामीण राशन की राहत पाने की उम्मीद किए बैठे थे। राशन वापस हो जाने पर उन्होंने गुस्सा जताया। कहा गांव में भूख से बच्चे बिलबिला रहे हैं और प्रशासन मदद नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


बंडा, पुवायां और खुटार के गोदाम से राशन बांटने के लिए मंगवाया गया। कुछ औपचारिकताओं के चलते बुधवार को राशन नहीं बंटा। गुरुवार को इसे बंटवा दिया जाएगा। वहीं, होली में कारीगर नहीं मिल पाने के कारण भोजन नहीं बनवाया जा सका लेकिन कानूनगो और लेखपाल भेज कर खिचड़ी बंटवाई गई है। शाम के लिए आलू, टमाटर, चावल भी बंटवाया गया।
विज्ञापन

- सलिल कुमार पटेल, एसडीएम पुवायां 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed