{"_id":"621bcb7d03eeb53211729299","slug":"reached-in-laws-house-after-court-marriage-shahjahanpur-news-bly4767983128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज के बाद ससुराल पहुंचे युवक को ससुर ने भिजवाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज के बाद ससुराल पहुंचे युवक को ससुर ने भिजवाया थाने
विज्ञापन
बंडा। प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज कर युवक पत्नी के साथ ससुराल आया तो युवती के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। युवक दूसरे समुदाय का है। बजरंग दल ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जनपद सीतापुर का एक युवक लुधियाना में काम करता था। क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां भी वहां काम करतीं थीं। इस दौरान युवक का एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। एक वर्ष तक प्रेम प्रसंग के बाद डेढ़ माह पूर्व युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद युवती अपने पति के साथ लुधियाना में ही रहती रही। कुछ दिन पूर्व युवती की सिंधौली क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर बच्चे का मुंडन संस्कार था।
युवती भी अपने पति के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। इसके बाद युवती अपने पति के साथ बंडा क्षेत्र में पिता के घर आ गई। रविवार को युवती के पिता ने युवक पर गैर समुदाय का होने के बावजूद पुत्री को उसी के समुदाय का बता कर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गांव बुला लिया।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक को थाने ले आई है। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार के मुताबिक युवक से पूछताछ की गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।