फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rats gnawed fingers of man dead body lying at railway station in shahjahanpur

Shahjahanpur: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पड़ा मिला युवक का शव, अंगुलियां कुतर गए चूहे

Sat, 11 Mar 2023 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 01:18 PM IST
सार

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा। शनिवार को जीआरपी व रेल अफसरों को जानकारी हुई। शव की अंगुलियां चूहे ने कुतर दीं। 

विज्ञापन
rats gnawed fingers of man dead body lying at railway station in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक स्टेशन पर भीख मांगता था। उसके बायें हाथ की अंगुलियां चूहे कुतर गए।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीआरपी के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। बरेली दिशा की ओर से प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के बीच शव पड़ा था। उसके ऊपर चादर पड़ी थी। 
विज्ञापन


एसआई करुणेश शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से दवाएं मिलीं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक भिक्षा मांगता था। अंगुलियां चूहों के कुतरने की बात निराधार है। उसके हाथ में चोट लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed