फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ration found less in stock, report filed against ration dealer

Shahjahanpur News: स्टॉक में कम मिला राशन, कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ration found less in stock, report filed against ration dealer
तिलहर। स्टॉक में राशन न मिलने और कम खाद्यान्न देने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सामान व उपलब्ध राशन ग्राम पंचायत हाजीपुर की कोटेदार की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्ति निरीक्षक मनीष यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गांव डभौरा की प्रधान शबनम की शिकायत पर उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया था। कोटा नाजमा बेगम के नाम है, लेकिन उनके बेटे नईम मौके पर मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि उनकी माता चिकित्सकीय सलाह के लिए अस्पताल गईं हुईं हैं।
विज्ञापन

नईम के बेटे मो. सफी ने दुकान को खोलकर दिखाया। दुकान पर 136.64 क्विंटल चावल, 90.88 क्विंटल गेहूं का स्टॉक उपलब्ध होना चाहिए था। मौके पर केवल चार बोरी लगभग दो क्विंटल गेहूं, चार बोरी चावल और 33.90 किग्रा चीनी मिली। कम खाद्यान्न के संबंध में नईम कोई जवाब नहीं दे पाया। स्टाॅक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। 15 राशन कार्ड धारकों ने बयान दर्ज कराए कि कोटेदार निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न वितरित करतीं हैं। इसके अलावा भी अन्य अनियमितताएं मिलीं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed