{"_id":"52cf55f76f51e707447bed622b724765","slug":"ration-card-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार 20 तक हर हाल में बांट दें राशन: एसडीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार 20 तक हर हाल में बांट दें राशन: एसडीएम
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण समयबद्घ तरीके और ईमानदारी से करने के लिए कोटेदारों की एक बैठक मंगलवार को सदर तहसील में हुई। जिसमें एसडीएम सदर जयनाथ सिंह यादव ने कहा कि कोटेदार 20 जनवरी तक हरहाल में राशन का वितरण कर दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
एसडीएम ने बताया कि एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय राशनकार्डों का राशन कोटेदारों को मिलता है। इसमें सर्वाधिक शिकायतें एपीएल राशनकार्ड धारकों राशन न मिलने की होती हैं। साथ ही घटतोली किए जाने की भी शिकायतें आती हैं। इसलिए कोटेदार कार्डधारकों को पूरा राशन वितरण करें। साथ ही जांच के दौरान अधिकारियों का सहयोग करें। इस दौरान केरोसीन के डीलर, गोदामों के प्रभारी और एरिया राशनिंग ऑफिसर आदि मौजूद रहे।