फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rangoli compitition

लक्ष्मीबाई टीम की रंगोली रही सबसे सुंदर

Tue, 02 Nov 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
rangoli compitition
डायट में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ददरौल में सोमवार को प्रशिक्षुओं की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्र के निर्देशन में पूरी प्रतियोगिता को चार भागों में बांट दिया गया। इसमें रानी लक्ष्मीबाई टीम, कल्पना चावला टीम, इंदिरा गांधी टीम और राम प्रसाद बिस्मिल टीम के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

चारों टीमों ने अलग-अलग विषयों को लेकर रंगोली का निर्माण किया। रानी लक्ष्मीबाई टीम के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से कैसे बचा जाए, इस विषय को केंद्र में रखकर रंगोली बनाई गई। इंदिरा गांधी टीम के द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर और कल्पना चावला टीम के द्वारा मीडिया के दुष्प्रभाव के संदर्भ में रंगोली का निर्माण किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों अंजनी कुमार भारती, अमन कुमार और अजीत कुमार मिश्रा के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई टीम को प्रथम स्थान, इंदिरा गांधी टीम को द्वितीय स्थान और कल्पना चावला टीम को तृतीय स्थान प्रदान गया।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य और प्रशासनिक अधिकारी मातादीन के द्वारा विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त लक्ष्मीबाई टीम के प्रशिक्षुओं में रितिका वाजपेयी, अंबिका, निहारिका, शिप्रा सक्सेना, आकांक्षा कुशवाहा, इरम खान, रुचि, छाया सिंह, छाया शर्मा, अलका देवी, सिफत जहां तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षुओं में स्वाति अवस्थी, श्वेता सिंह, स्वाति गिरी, ज्योति पाल, ऋतु रावत, सुशीला राणा, दीक्षा सत्य सुनिष्ठा पांडे, साधना, दिव्या कठेरिया और मोनिका साथ ही तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षुओं में अंशुल जायसवाल, साइमा अफजल, अंशिका देवी, चांदनी, पायल, सरिता, प्रशंसा शुक्ला, अंजली देवी, दिव्या सिंह, शिवांगी वर्मा, उमा, दर्शिका यादव, दीक्षा वर्मा, पदमा और जूली वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता अतुल कुमार शुक्ला, राकेश कुमार सिंह, शुभम देवल, पवन कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, मीनाक्षी वर्मा, जितेंद्र ,दीपक आदि का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed