फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramadan: There is a lot of purchase of vermicelli, Sutfeni and dates

रमजान : खूब हो रही सिंवई, सूतफेनी और खजूर की खरीदारी

Thu, 30 Mar 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ramadan: There is a lot of purchase of vermicelli, Sutfeni and dates
शाहजहांपुर के बहादुरगंज में सेंवई खरीदते लोग । संवाद
शाहजहांपुर। रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। बाजार में इन दिनों खूब खरीदारी हो रही है। खुली सिंवई से लेकर पैकेट वाली सिंवई तक पसंद की जा रही है। वहीं, विभिन्न क्वालिटी के खजूर भी रोजेदारों की पसंद बने हुए हैं। शाम के समय खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

रमजान में लोग रोजा रखकर लोग अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। सुबह सहरी से लेकर शाम को इफ्तार तक का इंतजाम किया जा रहा। मगरिब की नमाज के बाद खरीदारी का दौर शुरू होता है, जो रात दस बजे के बाद तक चलता रहता है। शहर के लाल इमली चौराहा, बहादुरगंज, मंडी, जलालनगर बजरिया, चारखंभा समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में सिंवई और सूतफेनी की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदार भी बाजार में रौनक देखकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन

लाल इमली चौराहे पर सिंवई दुकानदार जमाल कुरैशी ने बताया कि खुली सिंवई 60 रुपये और फेनी 120 रुपये किलो बिक रही है। पैकेट वाली सिंवई 100 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोदाई से परेशान दुकानदार
शहर में सीवर लाइन डालने के लिए चल रही खोदाई के कारण दुकानदार काफी परेशान हैं। सड़क से उड़ती धूल के कारण ग्राहक भी आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में वह पैकेट वाली महीन सिंवई अधिक खरीद रहे हैं।

दिल्ली, बरेली और लखनऊ से आ रहे खजूर
रमजान में खजूर की बिक्री में उछाल आया है। खजूर से रोजा इफ्तार करना सुन्नत है। मुबारक माह में दिल्ली, बरेली और लखनऊ से खजूर की आवक हो रही है। 20 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के खजूर के पैकेट की बिक्री हो रही है। व्यापारी वेदप्रकाश गुप्ता बताते हैं कि दस ब्रांड के खजूर की बिक्री के लिए आई है, जिसकी कीमत अलग-अलग है। हर साल खजूर की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है।


नमाज के लिए टोपी खरीद रहे लोग
मुबारक महीने में कुरआन की तिलावत के साथ नमाज पढ़कर लोग इबादत कर रहे हैं। नमाज के लिए बुधवार को बहादुरगंज में लोग टोपी खरीदते हुए नजर आए। इस दौरान 15 से 50 रुपये तक की टोपी लोगों ने खरीदी। विक्रेता असलम ने बताया कि रमजान आने के बाद टोपी की बिक्री बढ़ी है।

शाहजहांपुर के  बहादुरगंज में सेंवई खरीदते लोग । संवाद

शाहजहांपुर के बहादुरगंज में सेंवई खरीदते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed