फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rakesh first bicycle race

साइकिल रेस में राकेश प्रथम

Sun, 13 Dec 2015 12:27 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rakesh first bicycle race
छावनी महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को दस किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। रेस में राकेश यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जेएस सरन ने ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

साइकिल रेस का शुभारंभ छावनी परिषद कार्यालय कैंट से हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर रवाना हुई रैली में अमित कुमार द्वितीय और पवन कुमार ने तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को ट्रॉफी के साथ 1500 रुपये, दूसरे विजेता को एक हजार रुपये, जबकि तीसरे विजेता को पांच सौ रुपये बतौर इनाम प्रदान किया। महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे छावनी परिषद विद्यालय में पॉलीथिन समस्या पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस आयोजन में मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार दीक्षित, राजेश बाबू, अनमोल अग्निहोत्री, रमाकांत, संजय मिश्रा, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। आयोजन में एडम कमांडेंट कर्नल एस बख्शी का विशेष योगदान रहा। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज ने मैच में मारी बाजी
शाहजहांपुर। केएसएफएल मैदान में खेली जा रही संजय खंडेलवाल स्मृति क्रिकेट लीग में शनिवार को जीएफ कॉलेज ने मनोज एकेडमी को 30 रन से पराजित कर दिया।
जीएफ कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 215 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। इस टीम की तरफ से खिलाड़ी पंकज ने 69 और सिकंदर ने 45 रनों का योगदान दिया। एकेडमी की ओर से आजम ने तीन और फहीम ने दो विकेट लिए। जवाब में एकेडमी की टीम छह विकेट पर 185 रन ही बना सकी। उसकी ओर से जुझारू पारी खेलने वाले नितिन ने शानदार शतक बनाया। मयंक ने 36 रनों का योगदान दिया। नितिन को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। विजेता टीम की ओर हाशिम ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग अर्जुन और फरीद ने की।


अभाविप का सम्मान समारोह आज
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे एसएस कॉलेज सभागार में होगा। स्वामी चिन्मयानंद की अध्यक्षता में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनेंद्र सिंह चौहान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed