{"_id":"5720ceb24f1c1b0a61a91c10","slug":"rake-was-beaten-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को छेड़ने वाले शोहदे की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को छेड़ने वाले शोहदे की जमकर पिटाई
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़खानी करना एक शोहदे को काफी मंहगा पड़ा गया। बुधवार को दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा के परिवार वालों ने शोहदे को रास्ते में पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले शोहदा छात्रा के परिवार वालों को चकमा देकर फरार हो गया।
निगोही क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा शहर के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। वह परिवार वालों के साथ सदर क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार की सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसके गांव के एक लड़के ने उसे रोककर उसकी साइकिल में लगी कंडिया में प्रेम पत्र डाल दिया। जिसमें लिखा था कि वह छात्रा से कुछ बात करना चाहता है और अकेले में मिलना चाहता है। इस पहले वह छात्रा के साथ कई बार रास्ते में छेड़खानी कर चुका था। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिवार वालों से कर दी। बुधवार को छात्रा के स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसके परिवार वाले पहले से ही लड़के की ताक में खड़े हुए थे। छात्रा को देखकर जैसे ही लड़का उसके करीब आया, तभी छात्रा के परिवार वालों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। छात्रा के परिवार वाले उसे पकड़कर पैदल थाना सदर बाजार लिए आ रहे थे। इसी बीच शोहदा किसी तरह छात्रा के परिवार वालों से हाथों से छूटकर भाग गया। शोहदे की पिटाई होते देखकर राहगीरों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार किया जाएगा।